मुरादाबाद : 50 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी में कटघर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और एनडीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक रोहित कुमार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी में कटघर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और एनडीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भोलानाथ कालोनी में हड्डी मिल के पास एक संदिग्ध युवक को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके युवक को दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू दिवाकर निवासी सीतापुरी दस सराय थाना कटघर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन और दो आधार कार्ड मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी दूसरे लोगों से नशीले इंजेक्शन बिकवाता है।

उसके पास मिले दोनों आधार कार्ड भी आरोपी के ही हैं। उसने एक आधार कार्ड पर फर्जी नाम-पता दर्ज करा रखा था। ताकि पकड़े जाने पर अपनी पहचान छिपा सके। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार