एमएलसी चुनाव: सपा ने डॉ. कफील को बनाया उम्मीदवार, बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद आए थे चर्चा में
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर कफील खान को विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने डॉ. कफील को टिकट दिया है। डॉ. कफील योगी सरकार में चर्चा में आए थे। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में आक्सीजन की कमी से बच्चों की हुई मौत के बाद डॉ. …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर कफील खान को विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने डॉ. कफील को टिकट दिया है। डॉ. कफील योगी सरकार में चर्चा में आए थे। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में आक्सीजन की कमी से बच्चों की हुई मौत के बाद डॉ. कफील के खिलाफ योगी सरकार ने एक्शन लिया था।
बता दें कि यूपी विधान परिषद के चुनाव के लिए 36 सीटों पर प्रत्याशी चुने जाने हैं। जिसके लिए पार्टियां अपने प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा जिसके नतीजे 12 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस समय विधान परिषद में सपा का बहुमत है। सपा के पास जहां 48 सीटें हैं वहीं बीजेपी के पास मात्र 36 सीटें हैं। एमएलसी चुनाव में बहुमत के लिए बीजेपी हाड़तोड़ मेहनत कर रही है।
यह भी पढें: सीतापुर: एमएलसी चुनाव प्रक्रिया शुरू, पहले दिन बिके नौ पर्चे, 9 अप्रैल को होगा मतदान
