यूपी चुनाव: केशव देव मौर्य ने स्वामी प्रसाद के सपा में आने को बताया भाजपा की रणनीति
लखनऊ। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद अब पार्टी के गठबंधन में खटास आने की सूचना सामने आ रही है। गठबंधन के घटक महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने तो अब अलग राह पकड़ने की बात तक कह दी है। साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में …
लखनऊ। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद अब पार्टी के गठबंधन में खटास आने की सूचना सामने आ रही है। गठबंधन के घटक महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने तो अब अलग राह पकड़ने की बात तक कह दी है। साथ ही उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में आने को लेकर भाजपा की रणनीति करार दिया।
केशव देव मौर्य ने विधानसभा चुनाव में उनका सही उपयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे दलों के मुकाबले उनकी पार्टी को गठबंधन की ओर से काफी कम सीटें दी गईं। गठबंधन में हमें सम्मान नहीं दिया गया और महज दो सीटें दी गईं, जबकि रालोद, अपना दल (कमेरावादी) को हमसे ज्यादा सीटें मिलीं। साथ ही उनके झंडा प्रत्याशियों ने सपा के साथ नहीं लिया।
इस कारण उनका पूरा वोट बैंक भी नहीं मिल पाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें आगे तव्वजों नहीं दी गई तो वह किसी अन्य पार्टी के साथ जाने पर भी विचार करेंगे। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी प्रहार किया और कहा कि भाजपा ने उन्हें एक योजना के तहत सपा में जाने दिया था।
केशव देव इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए कहा था कि जिन नेताओं के पास अपनी सीट बचाने लायक भी जनाधार नहीं था वह बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के कुछ नेता खुद तो अति-आत्मविश्वास में थे ही, अखिलेश यादव को भी अति आत्मविश्वास में रखा।
यह भी पढ़ें:-एमएलसी चुनाव: सपा ने डॉ. कफील को बनाया उम्मीदवार, बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद आए थे चर्चा में
