बरेली: रशियन डांस कराने वाले होटलों पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के कई प्रमुख होटलों में होली महोत्सव के नाम पर रशियन डांस का आयोजन किया जा रहा है। उन होटलों पर कार्यवाही की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोग मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। लोगों की मांग थी कि हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली के अवसर पर, हाल …

बरेली, अमृत विचार। शहर के कई प्रमुख होटलों में होली महोत्सव के नाम पर रशियन डांस का आयोजन किया जा रहा है। उन होटलों पर कार्यवाही की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोग मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। लोगों की मांग थी कि हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली के अवसर पर, हाल ही में शहर में खोले गए एक होटल में अश्लीलता परोसने का कार्य किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत होटल में 17 मार्च को रशियन डांसर बुलाई गई हैं। होली उत्सव के नाम पर नर्तकियों का नृत्य और दारू पार्टी की जाएगी। जिससे होली के पवित्र उत्सव की गरिमा खराब होगी। इस आयोजन को रुकवाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के लोग 11 मार्च को सिटी मजिस्ट्रेट से मिल चुके थे।

उनका कहना है कि यदि आयोजन रद्द नहीं किया जाता है, तो इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। यह बात महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने कही। इस अवसर पर दिव्य चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, प्रदीप सक्सेना अमित राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

 बरेली: 28 के बाद होगी पीएचडी के लिए शोध प्रवेश परीक्षा

संबंधित समाचार