आगरा: स्वनिधि योजना का स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाभ, पुलिस की ओर से नहीं होगी कोई परेशानी
आगरा। आगरा नगर निगम को स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं। यह योजना पीएम मोदी की ओर से शुरू करवाई गी थी। लाभार्थी अपने ठेले और रेहड़ी पर ये प्रमाण-पत्र लगा सकेंगे। इसका फायदा यह होगी कि इसके बाद पुलिस और नगर निगम की ओर …
आगरा। आगरा नगर निगम को स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं। यह योजना पीएम मोदी की ओर से शुरू करवाई गी थी। लाभार्थी अपने ठेले और रेहड़ी पर ये प्रमाण-पत्र लगा सकेंगे। इसका फायदा यह होगी कि इसके बाद पुलिस और नगर निगम की ओर से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
जिल में 38 हजार 483 लोगों को इस योजना से फायदा मिलेगा। इसके अंतर्गत लाभार्थी 10 हजार रुपए तक का लोन अपने व्यापार को शुरू करने के लिए ले सकते हैं।
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फूंडे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आगरा में 38 हजार 483 लाभार्थी हैं। इनमें से 34 हजार 464 का प्रमाण-पत्र मिल चुका है। प्रमाण-पत्रों का वितरण जल्द ही लाभार्थियों को किया जाएगा। जिस स्ट्रीट वेंडर्स की दुकान पर यह प्रमाण-पत्र होगा, उसे अतिक्रमण जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा।
नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन के स्ट्रीट वेंडर्स को ही यह प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा खोखे और रेहड़ी चलाने वाले छोटे दुकानदार भी इस योजना का फायदा ले पाएंगे।
पढ़ें- बरेली: एमएलसी सीट पर कलेक्ट्रेट में नामांकन शुरू, पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया
