IPL 2022 : बीसीसीआई ने बायो-बबल के लिए बनाए कड़े नियम, आईपीएल में एक गलती पर देने होंगे एक करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होगी। इस मेगा टी20 लीग के सभी टीमें अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं। अब इस सबसे पहले एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बार आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होगी। इस मेगा टी20 लीग के सभी टीमें अपनी रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं। अब इस सबसे पहले एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बार आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों पर कड़े प्रतिबंध लगाने का मन बनाया है।  क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बायो बबल के नियम तोड़ने पर बीसीसीआई (BCCI) खिलाड़ियों पर मैच प्रतिबंध, टीम के अंक काटने और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान करने जा रही है।

आईपीएल बायो-बबल के नियम जानें

  • पहली बार बायो-बबल तोड़ने पर सात दिन का क्वारंटीन एवं उस अवधि में मिस किए गए मैचों के लिए नहीं मिलेंगे पैसे
  • दूसरी बार बायो-बबल तोड़ने पर सात दिन की अवधि के लिए क्वारंटीन के अलावा एक मैच का निलंबन (बिना वेतन)
  • तीसरी गलती करने पर खिलाड़ी, अधिकारी या मैच अधिकारी को आईपीएल के बायो-बबल से बाहर निकाल दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी के बदले दूसरा खिलाड़ी नहीं मिलेगा।

कोविड टेस्ट के लिए भी नए नियम
बीसीसीआई ने कोविड टेस्ट के लिए भी अलग से नियम बनाए हैं। कोई सदस्य अगर कोविड टेस्ट कराने से चूक जाता है तो पहली बार उसे चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार 75 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा और स्टेडियम या ट्रेनिंग ग्राउंड में जाने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

  • परिवार के लोगों के लिए बायो-बबल नियम 
  • सात दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा
  • शेष मैचों के लिए बायोबल से बाहर कर दिया जाएगा। अगर आईपीएल 2022 के दौरान कोई फ्रेंचाइजी किसी बाहरी व्यक्ति को बबल में लाती है तो उसे सजा के तौर पर एक करोड़ रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। साथ ही ऐसी गलती अगर दोबारा होगी तो टीम के एक अंक और तीसरी बार ऐसा होने पर दो अंक काट लिए जाएंगे।
  • पहली गलती- फ्रेंचाइजी द्वारा BCCI को एक करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • दूसरी गलती – 1 अंक की कटौती।
  • तीसरी या उससे ज्यादा- प्रत्येक के लिए 2 अंक की कटौती।

फ्रेंचाइजियों पर लगेगा बड़ा जुर्माना

  • इन नियमों के अलावा खिलाड़ियों के साथ-साथ फ्रेंचाइजियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
  • पहली बार किसी सदस्य द्वारा गलती होने पर फ्रेंचाइजी को एक करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएंगे।
  • दूसरी बार गलती होने पर फ्रेंचाइजी के एक अंक और तीसरी बार गलती होने पर दो अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा किसी टीम ने बायो-बबल में बाहरी आदमी को आने दिया तो पहली गलती पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएंगे। दूसरी गलती पर एक अंक और तीसरी गलती पर दो अंक काटे जाएंगे।

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 बायो-बबल उल्लंघन के चलते काफी सुर्खियों में आया था। उस दौरान कुछ टीमों के बबल में कोरोनावायरस के मामले सामने आए थे, जिसके चलते सीजन को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। फिर कुछ महीनों बाद यूएई में आईपीएल 2021 के बाकी मुकाबले आयोजित हुए थे।

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड को काफी काम करना होगा: हुसैन

 

संबंधित समाचार