वाराणसी: बाजारों में हो रही बुलडोजर पिचकारी की मांग, लाखों की हो गई बिक्री
वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से बुलडोजर और भी ज्याद ट्रेंड में आ गया है। वहीं अभी दो दिनों में साल का बड़ा त्योहार होली आने वाला है। इस साल बाजारों में बुलडोजर बाबा वाली पिचकारी का कारोबार वाराणसी के साथ पूर्वांचल के बाजार में करीब 67 लाख रुपए का हुआ …
वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से बुलडोजर और भी ज्याद ट्रेंड में आ गया है। वहीं अभी दो दिनों में साल का बड़ा त्योहार होली आने वाला है। इस साल बाजारों में बुलडोजर बाबा वाली पिचकारी का कारोबार वाराणसी के साथ पूर्वांचल के बाजार में करीब 67 लाख रुपए का हुआ है।
दालमंडी स्थित हड़हासराय मार्केट से करीब 50 हजार बुलडोजर पिचकारी की बिक्री हुई। खिलौना व्यापारी ने बताया कि चुनाव में बुलडोजर काफी ट्रेंड पर था, इसको देखते हुए उन्होंने दिल्ली में बुलडोजर पिचकारी बनाने का ऑर्डर दे दिया था। जैसे ही उन्होंने मार्केट में इसे रखा, लोगों ने हाथों-हाथ बिना किसी मोलभाव के खरीदना शुरू कर दिया। एक पिचकारी 135 रुपए की बिकी।
बुलडोजर बाबा पिचकारी के अलावा मोदी मैजिक, योगी पिचकारी, स्पाइडर मैन, छोटा भीम नाम की भी पिचकारियां भी मार्केट में है, लेकिन लोगों का सबसे अधिक रुझान बुलडोजर बाबा पिचकारी की ही ओर है।
पढ़ें- कार्यवाहक सीएम योगी ने कोरोना रोधी टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण,बच्चों से की बात
