होली को लेकर वेस्ट UP में पुलिस सतर्क, शुक्रवार को शब-ए-बारात, जुमे की नमाज व होली तीनों एक साथ
मेरठ। होली को देखते हुए वेस्ट यूपी में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पहली बार होली, शब-ए-बारात और जुमे की नमाज एक ही दिन हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर पुलिस, पीएसी और आरएएफ अलर्ट रहेगी। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ, बागपत, बुलंदशहर,गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिले के …
मेरठ। होली को देखते हुए वेस्ट यूपी में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पहली बार होली, शब-ए-बारात और जुमे की नमाज एक ही दिन हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर पुलिस, पीएसी और आरएएफ अलर्ट रहेगी।
मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ, बागपत, बुलंदशहर,गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जिले के डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। सभी को निर्देश दिए गए हैं की कानून व्यवस्था लेकर सभी जिलों में प्रशासन व पुलिस अलर्ट रहें। यदि कहीं पर कोई विवाद है तो उसे हर हाल में उसका समाधान करा लें। संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर यदि कहीं भी कोई भी लापरवाही मिली तो ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध शराब को लेकर पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं। खादर और दूसरे राज्यों से आने वाली शराब की बिक्री को लेकर भी पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस की सभी छु्ट्टी होली को लेकर निरस्त कर दी गई हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी और कुछ स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रहेगी।
मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सभी CO और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। SSP प्रभाकर चौधरी का कहना है कि अवैध शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। खादर इलाके में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
