सपा से लड़ेंगे डॉ कफील खान MLC का चुनाव, इस सीट से मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. कफ़ील खान सपा से एमएलसी पद का चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कफ़ील को देवरिया-कुशीनगर स्थाई निकाय विधान परिषद सदस्य के चुनाव में पार्टी का उम्मीदवीर बनाया है। डॉ. कफ़ील ने मंगलवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव से मीटिंग की और …

गोरखपुर। जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. कफ़ील खान सपा से एमएलसी पद का चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कफ़ील को देवरिया-कुशीनगर स्थाई निकाय विधान परिषद सदस्य के चुनाव में पार्टी का उम्मीदवीर बनाया है। डॉ. कफ़ील ने मंगलवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव से मीटिंग की और उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की थी।

सपा ने डॉ. कफ़ील खान के साथ ही कुछ निवर्तमान एमएलसी के साथ कई नए चेहरों को मौका दिया है। बता दें कि डॉ. कफ़ील खान को बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई कई बच्चों की मौत को लेकर चर्चा में आए थे। जिसके बाद सीएम योगी ने उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया था।

विधान परिषद स्थानीय निकाय की 36 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें से 35 सपा के खेमें में हैं। बीते 2 दिन से सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल MLC पद के दावेदारों का इंटरव्यू ले रहे हैं।

इन नेताओं के नाम की चर्चा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुनील सिंह साजन को फिर से लखनऊ-उन्नाव सीट से उम्मीदवीर बनाया गया है जबकि बस्ती-गोरखपुर से संतोष यादव सनी, मथुरा-एटा-कासगंज से उदयवीर सिंह, फैजाबाद-अंबेडकर नगर से हीरालाल यादव, बाराबंकी से राजेश यादव, बलिया से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, जौनपुर से डॉ मनोज यादव, श्रावस्ती-बहराइच से अमर सिंह और आजमगढ़ से राकेश गुड्डू का नाम सामने आया है।

पढ़ें-ओडिशा विधानसभा का 25 मार्च से शुरू बजट सत्र, हर दिन पांच घंटे होगा कामकाज

संबंधित समाचार