गौतम बुद्ध नगर: तांत्रिक ने कहा- बलि से होंगे देवता खुश, शादी के लिए परेशान युवक ने की नरबलि की तैयारी
गौतम बुद्ध नगर। 21वीं सदी और हाईटेक शहर होने के बावजूद नोएडा में तंत्र-मंत्र करने वाले तांत्रिकों का बोलबाला है और उनके कहने पर लोग नरबलि देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-63 में सामने आया है। जहां पर शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने एक …
गौतम बुद्ध नगर। 21वीं सदी और हाईटेक शहर होने के बावजूद नोएडा में तंत्र-मंत्र करने वाले तांत्रिकों का बोलबाला है और उनके कहने पर लोग नरबलि देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-63 में सामने आया है। जहां पर शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने एक तांत्रिक के कहने पर होली के शुभ मुहूर्त पर देवताओं को खुश करने के लिए एक बच्ची की बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण कर लिया गया।
ऐन मौके पर पुलिस मसीहा बनकर पहुंची और बलि देने के लिए अगवा मासूम को बागपत से बरामद कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।, ताकि उसकी शादी हो सके। लेकिन, पुलिस ऐन मौके पर पुलिस मसीहा बनकर पहुंची और बलि देने के लिए अगवा मासूम को बागपत से बरामद कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को अपहरणकर्ता सोनू और वारदात में शामिल उसके जीजा नीटू को गिरफ्तार किया है। जबकि तांत्रिक समेत तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।आरोपियों को पकड़ते हुए मासूम बच्ची को सकुशल बरामद करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने 50 हजार का इनाम दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए सोनू और नीटू वाल्मीकि सात साल की मासूम का अपहरण बलि देने के लिये किया था।
तांत्रिक ने कहा बलि से होगे देवता खुश
पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। नजदीकी रिश्तेदार तांत्रिक सतेन्द्र निवासी बागपत ने बताया कि होली के शुभ मुहूर्त पर देवताओं को खुश करने के लिए एक बच्ची की बलि देनी होगी। उसके बाद ही शादी हो सकेगी। इस कारण सोनू ने अपने साथी नीटू की सहायता से छिजारसी में घर के बाहर खेल रही 7 साल की सुषमा का अपहरण कर लिया। इस मामले में तांत्रिक सतेन्द्र के साथ अन्य सहयोगी परिजन रेखा और वर्षा अभी फरार हैं।
नोएडा सेंट्रल डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि रविवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब सात साल की मासूम बच्ची का छिजारसी गांव स्थित उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार टीम गठित की थीं। इस मामले में करीब 200 लोगों से बात की गई। इसी बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाते नजर आ रहा था। आरोपी पीड़ित के घर से 100 मीटर दूरी पर रहता था। सोनू बेटा जगपाल निवासी ग्राम बालेनी और नीटू बेटा विजा निवासी ग्राम किशनपुर को सोनू की बहन के घर खामपुर, बागपत से गिरफ्तार किया गया। वहीं से अपह्रत बच्ची को भी सकुशल बरामद किया गया।
माता-पिता को सौंपी लाड़ली आंखों से छलके खुशी के आंसू
पुलिस जब मासूम बच्ची को सकुशल लेकर उसके माता-पिता के सामने पहुंची तो अपनी लाड़ली को देख उनकी आंखों से खुशी के आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां बार-बार कह रही थी कि नोएडा पुलिस उसके लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। चाचा शत्रुघ्न ने बताया कि अपहरण के बाद उन्होंने बच्ची की वापसी की उम्मीद खो दी थी।
