भारती सिंह ने मां बनने से पहले किया यह बड़ा खुलासा, जान के चौंक जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। पेरेंट्स बनने को लेकर भारती और हर्ष काफी खुश हैं, उनकी एक्साइटमेंट देखते ही बनती है।    कॉमेडियन ने इंटरव्यू में कहा कि 2.5 महीने तक तो उन्हें ये बात पता ही नहीं चली थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। भारती के वजन की वजह से वो यह नहीं …

मुबंई। कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। पेरेंट्स बनने को लेकर भारती और हर्ष काफी खुश हैं, उनकी एक्साइटमेंट देखते ही बनती है।    कॉमेडियन ने इंटरव्यू में कहा कि 2.5 महीने तक तो उन्हें ये बात पता ही नहीं चली थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। भारती के वजन की वजह से वो यह नहीं जान पाई थीं कि उन्होंने कंसीव कर लिया है।एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। भारती ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था।इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा- जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो ढाई महीने तक मुझे इसके बारे में नहीं पता था। मोटे लोगों का पता नहीं चलता है। मैं खा रही थी, शूट कर रही थी, यहां वहां घूम रही थी, डांस दीवाने के सेट पर डांस कर रही थी।तब मैंने सोचा कि एक बार चैक कर लेते हैं। मैंने चैक किया और प्रेग्नेंसी टेस्ट वहीं रखकर और बाहर आई। जब मैं अंदर गई तो मैंने दो पिंक लाइन्स देखी। मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया। तो ये हमारे लिए सरप्राइज था। हमने इसे प्लान नहीं किया था।हर्ष लिंबाचिया ने कहा था कि अगर दो साल में बेबी आता है तो भी ठीक है और 10 साल बाद आता है तो भी ठीक है। चलो अब तो कपल का बेबी जल्द इस दुनिया में आने ही वाला है।प्रेग्नेंसी फेज में हर्ष अपनी पत्नी भारती का काफी ध्यान रख रहे हैं। भारती और हर्ष साथ में शूट करते हैं।  दोनों रियलिटी शो हुनरबाज में नजर आते हैं।हर्ष पत्नी की डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं। भारती और हर्ष के घर अब लड़का आता है या लड़की… ये जानने की बेकरारी कपल को सबसे ज्यादा है।भारती सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर करती हैं। भारती की इन तस्वीरों को देख आप भी कहेंगे कि प्रेग्नेंसी में भारती ने खुद को अच्छे से कैरी किया है।

यह भी पढ़े-बरेली: 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, बच्चे बोले- थैंक्यू सरकार

संबंधित समाचार