बरेली: होली पर कम पड़ी बसें, सड़कों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, डग्गामार वाहन काट रहे चांदी
बरेली, अमृत विचार। होली आते ही रोडवेज बसों समेत ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ने लगी है। हालात यह हो गए कि बसों में बैठने के लिए यात्रियों को जगह तक नहीं मिल रही। बसों के फेरे कम होने की वजह से यात्रियों को घंटों बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, दूसरी ओर …
बरेली, अमृत विचार। होली आते ही रोडवेज बसों समेत ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ने लगी है। हालात यह हो गए कि बसों में बैठने के लिए यात्रियों को जगह तक नहीं मिल रही। बसों के फेरे कम होने की वजह से यात्रियों को घंटों बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, दूसरी ओर डग्गामार वाहन संचालकों ने चांदी काटना शुरू कर दिया है। किराए में इजाफा करके वह मोटी कमाई कर रहे है।
सड़कों पर घंटों भटकने को मजबूर
बुधवार को शहर के हालात सबसे बुरे दिखाई दिए। यात्रियों की भीड़ इस कदर हुई कि न तो उन्हें बसें मिली और न ही उन्हें घर जाने के लिए कोई अन्य वाहन। सड़कों के किनारे खड़े होकर यात्रियों को घंटों तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। उधर, दूसरी ओर डग्गामार वाहन चालक इसका फायदा उठाकर चांदी काट रहे है। यात्रियों से किराए से अतिरिक्त की वसूली की जा रही है।
सबसे ज्यादा किल्लत, उत्तराखंड और शाहजहांपुर की ओर
बसों की सबसे ज्यादा किल्लत उत्तराखंड और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली सवारियों की नजर आई। यात्रियों की माने तो वह करीब तीन से चार घंटों तक खड़े रहे मगर उन्हें कोई वाहन नहीं मिला। हालांकि दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों का भी तांता लगा रहा।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: पारिवारिक कलह और बीमारी के चलते महिला ने किया सुसाइड, चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी
