हल्द्वानी: नैनीताल जनपद में 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शासन की ओर से घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डस् के पैरा 243 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शासन की ओर से घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डस् के पैरा 243 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये 19 मार्च 2022 को स्थानीय होली का अवकाश घोषित किया जाता है जबकि 19 सितंबर को अनवष्टका (श्राद्ध पक्ष) और 25 अक्टूबर को भैया दूज पर्व पर बैंक/कोषागार/उपकोषागार को छोड़कर जनपद के सभी कार्यालयों/संस्थानों मे स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

संबंधित समाचार