लखीमपुर-खीरी: 21694 बच्चों व 6352 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च से शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष अभियान का पहला चरण 14 मार्च को संपन्न हो गया। इस दौरान जीरो से 2 वर्ष के टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों के लक्ष्य 13813 के सापेक्ष 21694 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जो 157.1 …
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च से शुरू हुआ मिशन इंद्रधनुष अभियान का पहला चरण 14 मार्च को संपन्न हो गया। इस दौरान जीरो से 2 वर्ष के टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों के लक्ष्य 13813 के सापेक्ष 21694 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
जो 157.1 प्रतिशत है। वहीं टीकाकरण में छूटी हुई गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य 4426 के सापेक्ष 6352 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है जो 143.5 प्रतिशत है। प्रतिशत के अधिक होने को लेकर उन्होंने बताया कि इन में नियमित टीकाकरण वाले बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 4 अप्रैल और तीसरा चरण 2 मई से चलाया जाएगा जो 1 सप्ताह का होगा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: होली पर कम पड़ी बसें, सड़कों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, डग्गामार वाहन काट रहे चांदी
