रायबरेली: शौच के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, दस दिन बाद दर्ज हुई FIR
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में शौच के लिए गई किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई । मामले में पीड़िता कई दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही थी । आखिरकार पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना बीते सप्ताह चार मार्च की है। पीड़िता के पिता …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में शौच के लिए गई किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई । मामले में पीड़िता कई दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही थी । आखिरकार पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घटना बीते सप्ताह चार मार्च की है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी रात में घर से बाहर शौच क्रिया के लिए निकली हुई थी। इसी बीच दरवाजे पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया था। और एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और युवक उसे धमकी देकर चला गया।
सुबह होने पर पिता बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। किंतु पुलिस ने मामले की प्राथमिकी नही दर्ज की थी। उसके बाद से लगातार पीड़ित पक्ष कोतवाली के चक्कर लगा रहा था। आखिरकार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पूरे प्रसाद मजरे खरौली गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: मामूली विवाद में हुई मारपीट, दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल, केस दर्ज
