बाजपुर: युवती की खरीद-फरोख्त करने आए आठ लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने दबोचा
बाजपुर, अमृत विचार। हरियाणा से युवती को खरीदने आए आठ लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने दबोच लिया। गिरोह में तीन महिलायें भी शामिल हैं। इस दौरान युवती को बचा लिया गया जबकि गिरोह के दो सदस्य लोग नकदी लेकर फरार होने में सफल रहे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य …
बाजपुर, अमृत विचार। हरियाणा से युवती को खरीदने आए आठ लोगों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने दबोच लिया। गिरोह में तीन महिलायें भी शामिल हैं। इस दौरान युवती को बचा लिया गया जबकि गिरोह के दो सदस्य लोग नकदी लेकर फरार होने में सफल रहे।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि सोनम नाम की एक युवती को 80 हजार रुपये में बेचा गया है और मंगलवार की देर सायं उसे बाजपुर से लेकर जाएंगे। इस सूचना पर विश्वास कर टीम रेलवे स्टेशन रोड पर घेराबंदी कर सोनम के आने का इंतजार करने लगी। जिसे एक बाइक पर युवक लेकर आया था। इसी बीच वहां पूर्व से दो गाड़ियों में मौजूद लोग भी उसके आसपास आने लगे। सोनम ने जैसे ही इशारा किया कि पुलिस ने सभी को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर दो लोग विकासनगर निकट कोयला प्लेटफार्म काशीपुर निवासी राजीव चौहान पुत्र मुरारी लाल, मोहल्ला राजीवनगर बाजपुर निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल भागने में सफल रहे, जबकि टीम ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को दबोच लिया।
यहां बरामद एक बाइक, एक कार को भी सीज किया गया है। बसंती आर्य ने कहा है कि सोनम को लक्ष्मी नाम की महिला ने फोन पर बताया कि हरियाणा से लड़के वाले तेरी शादी के लिए आ रहे हैं, यदि मना किया तो बच्चे सहित जान से मार देंगे।
टीम बगवाड़ा मंडी रोड किच्छा निवासी राजा सिंह उर्फ राजू पुत्र पूरन सिंह, ग्राम विध्यानंद कालोनी थाना चांदनीबाग जिला पानीपत (हरियाणा) निवासी कुंवर पाल पुत्र कृपाल, ग्राम पुरखास थाना गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा) निवासी नरेश पुत्र राजेंद्र व दिनेश पुत्र राजेंद्र, ग्राम शिवपुरी थाना केलाखेड़ा निवासी गुरवचन सिंह पुत्र हरी सिंह, ग्राम मिलक मउ पोस्ट काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद (उप्र) राजवाला पत्नी स्व. गजेंद्र, ग्राम रतनपुरा बाजपुर निवासी जमुना उर्फ सुनीता पत्नी चंद्रपाल सिंह, गंगानगर तिकोनिया जिला लखीमपुरखीरी (उप्र) निवासी लक्ष्मी पत्नी मलकीत सिंह हाल निवासी प्रीतविहार थाना रुद्रपुर को कोतवाली ले आई ,जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 6215 रुपये व छह मोबाइल भी बरामद हुए हैं। बुधवार को सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
