मध्यप्रदेश में 12-14 साल के 30 लाख किशोरों को लगेगा कोविड-19 रोधी टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश के संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोविड टीकाकरण का विस्तार करते हुए 12 से 14 साल आयुवर्ग के करीब 30 लाख किशोरों को 22 मार्च के बाद से टीका लगाया जाएगा। शुक्ला ने  बताया कि ‘मध्यप्रदेश में 12 से 14 साल आयु …

भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश के संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोविड टीकाकरण का विस्तार करते हुए 12 से 14 साल आयुवर्ग के करीब 30 लाख किशोरों को 22 मार्च के बाद से टीका लगाया जाएगा।

शुक्ला ने  बताया कि ‘मध्यप्रदेश में 12 से 14 साल आयु वर्ग के करीब 30 लाख किशोर/किशोरियां हैं। हम उन्हें 22 मार्च के बाद कोविड-19 रोधी टीका लगाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने प्रदेश के सभी 52 जिलों को स्कूलों में टीकाकरण केन्द्र बनाने को कहा है और सभी किशोरों को टीके स्कूल में ही लगेंगे।

वहीं शुक्ला ने कहा कि टीके लगाने के लिए आज (बुधवार) राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कल या परसों (बृहस्पतिवार या शुक्रवार) से हम मध्यप्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉक एवं कोरोना योद्धाओं (फ्रंटलाइन टीम) को 22 मार्च तक आवश्यक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद प्रदेश में 12 से 14 साल आयु वर्ग के किशोर/किशोरियों (बालक/बालिकाओं) का कोविड-19 रोधी टीकाकरण प्रारम्भ होगा।

हालांकि, उन्होंने प्रदेश में इस आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने की निश्चित तिथि नहीं बताई। कहा कि प्रक्रिया चल रही है। टीका लगाने के एक दिन पहले बता देंगे कि कब लगेंगे। इसके अलावा शुक्ला ने बताया कि 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक जन्मे सभी बालक/ बालिकाओं को कोर्बिवैक्स टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर उचित वातावरण निर्माण एवं सूचीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद भाजपा के लिए राष्ट्रपति चुनाव जीतना आसान नहीं : ममता

संबंधित समाचार