अमरोहा : साली से प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी को उतारा था मौत के घाट
अमरोहा /आदमपुर, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खरपडीं में शनिवार की रात महिला की घर में सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। गुमराह करने के लिए मृतका के पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी …
अमरोहा /आदमपुर, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खरपडीं में शनिवार की रात महिला की घर में सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। गुमराह करने के लिए मृतका के पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खरपडी में धीर सिहं किसान का परिवार रहता है। शनिवार की रात धीर सिंह खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। इस बीच घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे सोए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी। रविवार की सुबह जब धीर सिंह खेत से लौटा तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शरीर पर के कपड़े इधर-उधर थे। सिर में गहरी चोट के निशान के साथ जमीन पर खून पड़ा हुआ।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह व क्षेत्र अधिकारी सतीश चंद्र पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति धीर सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी उषा मुझसे उम्र में बड़ी थी। कहा कि साली तारावती से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसका मेरी पत्नी विरोध करती थी और मैं अपनी साली से शादी करना चाहता था। बीते 9 व 10 मार्च को अपनी साली तारावती से मिलने बिना बताए ही चला गया था।
जिसके बाद मेरी पत्नी ने मुझसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। 12 मार्च की रात्रि मैंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर के चूल्हे की अधजली लकड़ी से उषा के सिर पर कई वार किए। इसके बाद सिल के पत्थर से भी सिर पर कई वार करके उसकी हत्या करके छत के रास्ते से बराबर के घेर से उतरकर ट्यूबेल पर चला गया।
वहीं खून लगे कपड़े धोकर स्नान और सुबह खेत से देर से आया और किवाड़ों पर हाथ मार कर अपनी पत्नी उषा को आवाज लगाई। जिससे गांव वालों को कोई शक न हो। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृपाल सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेंदर राठी, कांस्टेबल लोकेंद्र बालियान, कांस्टेबल, आकाश कुमार मौजूद रहे।
