भगवंत मान ने पंजाब के सीएम के रुप में संभाला पदभार
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मान ने इससे पहले दिन में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव …
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया। मान ने इससे पहले दिन में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली। कर्मचारियों ने सचिवालय की इमारत में गर्मजोशी से मान का स्वागत किया। इस दौरान कई कर्मचारी छज्जों पर खड़े थे। मान ने हाथ हिलाकर उनका भी अभिवादन स्वीकार किया। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन से गार्ड ऑफ ऑनर लिया।
मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और पुलिस महानिदेशक वी के भवरा समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर मान का स्वागत किया। अपना पदभार संभालने के बाद मान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने एक ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार जनहितैषी नीतियों के लिए काम करेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, मान ने यह भी आश्वासन दिया कि अधिकारी और कर्मचारी लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें-
परीक्षा का पर्चा लीक होने पर महाराष्ट्र में स्कूलों के होंगे पंजीकरण रद्ध
