बहराइच: जलसे से उठी भीड़ ने विधायक पर बरसाए थे पत्थर!, पुलिसिया कार्रवाई से घर से भागे माफी गांव के पुरुष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव में मंगलवार रात को मुस्लिम समाज की ओर से जलसे का आयोजन किया गया था। तभी सड़क मार्ग से विधायक बहराइच अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जलसे से उठी भीड़ ने विधायक के वाहन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज …

बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के चरसंडा माफी गांव में मंगलवार रात को मुस्लिम समाज की ओर से जलसे का आयोजन किया गया था। तभी सड़क मार्ग से विधायक बहराइच अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जलसे से उठी भीड़ ने विधायक के वाहन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा मंगलवार रात को बहराइच स्थित अपने आवास आ रहे थे। तभी चरसंडा माफी गांव में चल रहे जलसे से उठी भीड़ ने नानपारा बहराइच हाइवे पर जा रहे विधायक के वाहन पर पथराव कर दिया। ड्राइवर सीट की तरफ से पथराव होने के चलते विधायक बाल बाल बच गए। विधायक की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। रात में ही पुलसिया तांडव शुरू हो गया।

पुलिसिया एक्शन के बाद घर से भाग गए पुरुष, बचीं सिर्फ महिलाएं।

पुलिस ने लोगों के घरों में घुसकर पूछताछ के लिए उठाया। गांव निवासी लायकदार के मकान का दरवाजा तोड़कर पुलिस उनके घर में घुसी। पुलिस ने लयकराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के डर से गांव के पुरुष लोग पलायन कर गए हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं ही हैं। पुलिस के भय से सभी दहशत में हैं।

बिना अनुमति के चल रहा था जुलूस

एमएलसी चुनाव के लिए जिले में धारा 144 लगा हुआ है। ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकता है। इसके बावजूद मटेरा के चरसंडा माफी गांव में आयोजित जलसे में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और यहीं से लोगों ने पथराव किया था।

संबंधित समाचार