गोरखपुर विवि के बाहर हुड़दंग करने वाले 100 अज्ञात लोगों पर हुआ केस दर्ज, कार्रवाई कर जल्द भेजा जाएगा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले में मतगणना के दो दिन पहले से ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के बाहर बवाल करने वाले 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनकी सीसीटीवी और वायरल वीडियो के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए से शिनाख्‍त कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके बाद पुलिस उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई …

गोरखपुर। जिले में मतगणना के दो दिन पहले से ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के बाहर बवाल करने वाले 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनकी सीसीटीवी और वायरल वीडियो के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए से शिनाख्‍त कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके बाद पुलिस उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।

फैलाई गई थी अफवाह

SSP डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि, मतगणना के पहले ईवीएम को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने और सड़क पर हुड़दंग करने वाले 100 हुड़दंगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंदर ईवीएम को स्ट्रांग रूप में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। मतगणना के दो दिन पूर्व से ही सपा कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। इसके साथ ही दो और तीन मार्च की देर रात और पूरे दिन सपा कार्यकर्ताओं ने बगैर वाहनों को चेक किए विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

100 हुड़दंगियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया

उन्होंने कहा कि इस बीच प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहनों को भी सपा कार्यकर्ताओं ने चेक किया। सपा कार्यकर्ता सड़क पर भी वाहनो को वाहनों को चेक किया। डॉ. ने बताया कि, हुड़दंग करने वालों में जो भी रहा होगा उनकी पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत डॉ ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहले से ही कैमरे लगवा रखे थे। कैमरे की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 100 हुड़दंगियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

इन लोगों पर 7 सीएलए एक्ट भी लगाया गया

डा. विपिन ताड़ा ने कहा कि कैमरे की निगाह में जो लोग गड़बड़ी और हंगामा करते नजर आए हैं, इसके अलावा सोशल मीडिया और अन्‍य माध्‍यमों से भ्रामक अफवाह फैलाई है। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा 7 सीएलए एक्ट भी लगाया गया है। उनके फुटेज उपलब्ध है। कैंट पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा कि कैण्‍ट पुलिस इसमें विवेचना करेगी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-वाराणसी: काशी के संतों ने देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’, कहा- मनमोहन सिंह पर मुकदमा हो

संबंधित समाचार