रुद्रपुर: जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर ऐंठे सात हजार, वीडियो वायरल
रुद्रपुर, अमृत विचार। जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के एवज में धन वसूली का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए ट्रांजिट कैंप निवासी शिल्पी नामक महिला ने सात हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के एवज में धन वसूली का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है।
जिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए ट्रांजिट कैंप निवासी शिल्पी नामक महिला ने सात हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर जगतपुरा क्षेत्र की एक आशा कार्यकत्री ने सात हजार रुपये उसके परिजनों से लिये हैं।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में इससे पहले भी कई बार प्रसव कराने के नाम पर पैसा ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर आजतक किसी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।
पैसा मांगने का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाकर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
