असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स को लेकर चीन के दावे का सच बताए सरकार
नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चीन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, चीन दावा कर रहा है कि लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारत के साथ जो विवाद था, वो हल हो चुका है। क्या सरकार यह कन्फर्म करेगी कि यह सच है या झूठ? अगर सच है तो …
नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चीन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, चीन दावा कर रहा है कि लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारत के साथ जो विवाद था, वो हल हो चुका है। क्या सरकार यह कन्फर्म करेगी कि यह सच है या झूठ? अगर सच है तो पिछले दो चरणों की बैठक हुई थी, वो किसलिए हुई थी।
वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, मैंने निजी रूप से लद्दाख बॉर्डर पर स्थिति को लेकर सवाल उठाया है कि हमारे जवानों को उन जगहों पर पेट्रोलिंग नहीं करने दी जा रही है, जहां वे पहले किया करते थे। लेकिन सरकार ने अब तक सच नहीं बताया है, संसद में भी नहीं. वह चुप है और भ्रमित कर रही है।
इसे भी पढ़ें-
जी-23 की बैठक में कांग्रेस पार्टी के नाराज नेताओं ने नेतृत्व पर उठाए सवाल
