बहराइच: सड़क हादसे में तीन बाइक आपस में टकराईं, दो की हालत गंभीर
बहराइच। रामपुर गायघाट संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर में तीन बाइक एक दूसरे से टकरा गई। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के यूनियन पुरवा निवासी दीपू (32) पुत्र हरीराम बाइक से रामपुर आ रहे थे। तभी जफरिया …
बहराइच। रामपुर गायघाट संपर्क मार्ग पर गुरुवार दोपहर में तीन बाइक एक दूसरे से टकरा गई। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के यूनियन पुरवा निवासी दीपू (32) पुत्र हरीराम बाइक से रामपुर आ रहे थे। तभी जफरिया गांव के पास सुबह 10.30 बजे दो बाइक की भिंड़त हो गई। दो बाइक में पीछे से दीपू भी भिड़ गया। जिससे दीपू और दूसरा बाइक सवार घायल हो गए।
घायलों को रामपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दीपू को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पुलिस को दी गई। बैबाही चौकी इंचार्ज अनुज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पढ़ें- गढ़वाल की महारानी कर्णावती जिसका पराक्रम देख डर जाते थे दुश्मन
