गुजरात में पिछले दो सालों में हिरासत में गंवाई 188 लोगों ने जान- सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में पिछले दो साल में हिरासत में 188 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने विधानसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक परेश धनानी के एक सवाल के …

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में पिछले दो साल में हिरासत में 188 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने विधानसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक परेश धनानी के एक सवाल के जवाब में कहा कि 2020 में हिरासत में मौत के 88 मामले और 2021 में 100 मामले सामने आए। पटेल के पास गृह विभाग भी है।

सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इस संबंध में की गई कार्रवाई संबंधी पूरक सवाल पर पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने कई प्राथमिकी दर्ज की हैं और विभागीय जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि निलंबन आदेश जारी किए गए हैं और ऐसे अधिकारियों पर नकद जुर्माना भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हिरासत में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को छह-छह लाख रुपये मुआवजा दिया है। पटेल ने सदन को बताया कि उन सभी मामलों में मुआवजे का भुगतान किया गया, जिनके लिए सरकार को सिफारिशें मिली थीं।

 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार ने दिल्ली दंगों में मारे गए IB कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई को दी नौकरी

संबंधित समाचार