Monalisa Photos: स्ट्रैप्लेस टॉप में नजर आईं भोजपुरी क्वीन, ग्लैमरस लुक से किया फैंस को घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा आए दिन अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी और पति विक्रांत की कैमेस्ट्री देखकर फैंस जमकर कमेंट करते हैं। कुछ ऐसी ही …

मुंबई। भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा आए दिन अपने पति के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी और पति विक्रांत की कैमेस्ट्री देखकर फैंस जमकर कमेंट करते हैं। कुछ ऐसी ही फोटो एकट्रेस ने फिर से शेयर की है।

मोनालिसा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो पति विक्रांत राजपूत के साथ अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में मोनालिसा और विक्रांत दोनों ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में मोनालिसा प्रिंटेड स्ट्रैप्लेस टॉप और ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने स्टनिंग ड्रेस के साथ अपने मेकअप लुक को भी काफी अट्रैक्टिव रखा है। आंखों में काजल और मस्कारा लगाकर एक्ट्रेस ने डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है।

हेयर स्टाइल की बात करें तो मोनालिसा ने बालों में सिंपल पोनीटेल ही बनाई है। हालांकि, उनके ग्लैमरस लुक साथ सिंपल हेयर लुक भी काफी जंच रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन कलर के ट्रेंडी नेकपीस और हूप्स ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है

मोनालिसा के पति भी कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे को खास तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं।

संबंधित समाचार