गोरखपुर: विनोद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गुलरिहा क्षेत्रान्तर्गत बीते 13 मार्च को हुई हत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 11 मार्च को उमेश राम पुत्र स्व. विमल निवासी बरवा परसौनी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व उसके साथी रमेश राम पुत्र …

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गुलरिहा क्षेत्रान्तर्गत बीते 13 मार्च को हुई हत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 11 मार्च को उमेश राम पुत्र स्व. विमल निवासी बरवा परसौनी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार व उसके साथी रमेश राम पुत्र बिपत राम निवासी बरवा परसौनी थाना इनरवा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार द्वारा मृतक विनोद यादव पुत्र स्व. लालू यादव निवासी निवासी भिण्डा उर्फ चकदहा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर की पैसे की लेनदेन की बात तथा मृतक की पत्नी से बातचीत को लेकर हुए विवाद में गला व मुंह दबाकर तथा दीवार मे सर लड़ाकर हत्या कर दिया थे।

तत्पश्चात शव को साइकिल ठेला (तीन पहिया) पर रखकर पटरे से छिपाकर रस्सी से बांध लिये तथा मृतक विनोद यादव के शव को ठिकाने लगाने के लिये उमेश और उसका साथी रमेश साईधाम कालोनी होते हुए नहर के तरफ ले जा रहे थे कि इसी बीच साईधाम अर्द्धनिर्मित सडक पर साईधाम कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा रोका गया तथा अपने मोबाइल से लाईट जलाकर ठेले पर देखा गया।

तभी पकड़े जाने के डर से उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा शव को ठेला पर ही छोडकर गिरफ्तारी के कारण भाग गये। उक्त के सम्बंध में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे।जिसके अनुपालन मे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की गयी।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम करेंगे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को जरूर पिलायें पोलियो की खुराक

संबंधित समाचार