मुरादाबाद : होली पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी तैयार, 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में एक तरफ होली का उमंग है। बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। लोग होली के उल्लास में रंगे हैं। वहीं चिकित्सा विभाग होली के हुड़दंग में बीमार पड़ने वाले या मारपीट में जख्मी होकर आने वालों की बेहतर चिकित्सा देने की तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में एक तरफ होली का उमंग है। बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। लोग होली के उल्लास में रंगे हैं। वहीं चिकित्सा विभाग होली के हुड़दंग में बीमार पड़ने वाले या मारपीट में जख्मी होकर आने वालों की बेहतर चिकित्सा देने की तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

जिला अस्पताल प्रशासन ने होली पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा निरंतर देने के लिए इससे जुड़े ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) और फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय आदि का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। होली के बाद इन्हें विशेष अवकाश स्वीकृत रहेगा। जिससे इसकी भरपाई हो सके। आपातकालीन चिकित्सा भवन में एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। ब्लड बैंक भी 24 घंटे चलता रहेगा।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए जिला अस्पताल तैयार है। शिफ्टवार आपातकालीन चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। आपातकालीन चिकित्सा सेवा के चिकित्सक और कर्मियों को इसके एवज में बाद में अवकाश मिलेगा।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। एंबुलेंस सभी प्रमुख जगहों पर तैनात रहेंगे। यह सेवा होली के अवकाश में भी निरंतर जारी रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा सेवा के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी मुस्तैदी रखने का निर्देश दिया गया है। फिर भी लोगों से अपील है कि वह सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली का पर्व मनाएं। खुद भी पर्व का आनंद लें और दूसरों में खुशियां साझा करें।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अपर नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, होलिका दहन स्थल पर गुलाल से रंगोली बनाने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार