बदायूं: हादसों में मासूम समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बदायूं, अमृत विचार। अलग-अलग हादसों में मासूम समेत दो की मौत हो गई। कोतवाली दातागंज क्षेत्र में बाइक ने मासूम को टक्कर मार दी और कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जबकि ट्रैक्टर से मौत होने पर परिजन शव को अपने साथ …

 बदायूं, अमृत विचार। अलग-अलग हादसों में मासूम समेत दो की मौत हो गई। कोतवाली दातागंज क्षेत्र में बाइक ने मासूम को टक्कर मार दी और कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जबकि ट्रैक्टर से मौत होने पर परिजन शव को अपने साथ ले गए।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुल निवासी अर्जुन (8) पुत्र धीरपाल अपने बड़े भाई राहुल के साथ सुबह के समय शौच के लिए खेत पर गया था। कुछ समय के बाद वापस आने पर सुबह लगभग 7 बजे एक नल के पास खड़ा हो गया था। बताते हैं कि म्याऊं मार्ग से आ रहे एक बाइक सवार ने अर्जुन को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन घालय अर्जुन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, बुधवार की रात कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी टीटू ट्रैक्टर से अपने गांव जा रहे थे।

गांव दीननगर शेखपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। टीटू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को सुबह के समय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे उनका शव देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन शव को अपने साथ ले गए।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
थाना उसहैत क्षेत्र में योगेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को गांव गिल्टिया निवासी मनोज शाम के समय गांव चंदपुरा में सामान खरीदने के लिए गए थे। सामान खरीदने के बाद अपने गांव गिल्टिया वापस आ रहा था।

रास्ते में गांव चंदपुरा निवासी पोप सिंह (45) पुत्र बदन सिंह मिल गए। मनोज ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। फिलिंग स्टेशन के आगे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने पोप सिंह को मृत घोषित कर दिया। मनोज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: होली पर घर जाने को नहीं मिलीं रोडवेज बसें

 

 

संबंधित समाचार