रुद्रपुर: किशोर के अपहरण की सूचना से खमची लबली, बदायूं से बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में बच्चों के आपसी विवाद के बाद लापता हुए किशोर की अपहरण, अनहोनी की तहरीर ने पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किशोर की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लापता किशोर को बदांयू से बरामद कर लिया गया है। ट्रांजिट कैंप …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में बच्चों के आपसी विवाद के बाद लापता हुए किशोर की अपहरण, अनहोनी की तहरीर ने पुलिस की नींद उड़ा दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किशोर की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लापता किशोर को बदांयू से बरामद कर लिया गया है।

ट्रांजिट कैंप वार्ड-चार निवासी प्रेमवती ने बताया कि 15 मार्च की सुबह साढे़ नौ बजे उसका 13 वर्षीय बेटा रवि घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच खेलते-खेलते पड़ोस के बच्चों से उसका झगड़ा हो गया। आपस में झगड़ा करते हुए जब बच्चे घर में घुस आये तो उसने अपने बेटे के अलावा झगड़ा कर रहे पड़ोसी के बच्चों को भी डांट दिया और मामला शांत करवाया।

आरोप था कि डांट के बाद बच्चे रवि को जल्द सबक सिखाने व देख लेने की धमकी देते हुए चले गए थे। धमकी के कुछ ही देर बाद रवि अचानक घर से लापता हो गया। पीड़िता ने पुलिस से बच्चों के आपसी विवाद के चलते बेटे के अपहरण या अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने बताया कि पड़ोसी लड़कों से भी पूछताछ की गई थी। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के खंगालने के बाद किशोर पैदल ही रोडवेज की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने किशोर को उनके बदायूं जिले के पैतृक गांव से बरामद कर लिया है।

संबंधित समाचार