कर्नाटक में बस पलटने से 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास एक बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि ड्राइवर द्वारा …
बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास एक बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 60 के करीब यात्री सवार थे।
बतातें चलें कि घायल लोगों में विद्यार्थी भी शामिल हैं और कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बैंगलोर अस्पताल के जिला कलेक्टर पाटिल के पास ले जाया गया है। वहीं फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन टीमें पहुंचीं है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही घायलों का उपचार भी जारी है।
यह भी पढ़ें-
25 मार्च शाम 4 बजे योगी का होगा शपथ ग्रहण, समारोह में PM Modi समेत शामिल होंगे यह दिग्गज
