डिबाई में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन, मैच खेल दी गई होली की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। डिबाई में जहां एक तरफ लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव राजघाट में पातालेश्वर समिति के तत्वाधान में युवा खिलाड़ियों ने अपने अनोखे तरीके से क्रिकेट खेल लोगों को होली की बधाई दी। राजघाट के युवा झारखंड स्टेडियम में सभी युवा खिलाड़ियों ने एक …

बुलंदशहर। डिबाई में जहां एक तरफ लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे थे। वहीं दूसरी ओर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव राजघाट में पातालेश्वर समिति के तत्वाधान में युवा खिलाड़ियों ने अपने अनोखे तरीके से क्रिकेट खेल लोगों को होली की बधाई दी।

राजघाट के युवा झारखंड स्टेडियम में सभी युवा खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने मैत्री मैच खेल कर होली पर सौहार्द की बनाई। इस समय जीतने वाली टीम ने 8 ओवर में 79 रन 1 विकेट खोकर बना दिए।

टीम में कप्तान शिवम गुप्ता ने 59 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं दूसरी टीम सिर्फ 54 रन ही बना सकी। इस मौके पर श्री पातालेश्वर समिति के संस्थापक पवन शर्मा ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शिवम गुप्ता,कपिल गुप्ता, दिपांशु वार्ष्णेय, आयुश गोस्वामी, दिपांशु गुप्ता, विशाल गुप्ता, पवन गुप्ता, शांतनु भारद्वाज, गोपाल शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं अपनी टीम को विजयी बनाने में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-गंगा से अलग कर शोधित किए गए जल को बेचने पर विचार कर रही सरकार

संबंधित समाचार