इटावा: सड़क हादसे में पिता-पुत्री के साथ तीन लोगों की हुई मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में साईं कोल्ड स्टोरेज के पास कार और डंपर की हुई जोरदार भिड़ंत में कारोबारी पिता और उनकी पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी, बेटी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए सैफई …

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में साईं कोल्ड स्टोरेज के पास कार और डंपर की हुई जोरदार भिड़ंत में कारोबारी पिता और उनकी पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी, बेटी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारोबारी परिवार स्विफ्ट डिजायर कार से मथुरा वृंदावन से होली समारोह में शामिल होने के बाद अपने जिले जालौन वापस जा रहा था। इटावा से निकलते ही आगरा कानपुर हाईवे पर फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत साईं कोल्ड स्टोरेज के सामने एक बेकाबू डंपर ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौका ए वारदात पर तीन लोगों की मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार और शनिवार देर रात करीब दो बजे का है। सभी घायलों को लेकर पुलिस करीब 3 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंची।

जहां डॉक्टरों ने कारोबारी दिलीप पोरवाल निवासी मोहल्ला चौधरान कोतवाली जालौन उनकी बेटी आरुषि पोरवाल और ड्राइवर डब्बू को मृत घोषित कर दिया।

जबकि प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी की पत्नी अंजलि पोरवाल उनकी दूसरी बेटी शिवानी और उनके साथी अजय राठौर को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया है।

पढ़ें-एप्पल वॉच ने बचाइ भारतीय व्यक्ति की जान, जाने कैसे

संबंधित समाचार