पीलीभीत: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर धमकाया
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। परिजनों की गैर मौजूदगी में गांव का एक शोहदा किशोरी को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद एक स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोहदे की ओर से दी गई धमकी से घबराकर पहले पीड़िता चुप रही। फिर परिवार के वापस आने पर पूरी बात बताई। बरखेड़ा …
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। परिजनों की गैर मौजूदगी में गांव का एक शोहदा किशोरी को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद एक स्थान पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोहदे की ओर से दी गई धमकी से घबराकर पहले पीड़िता चुप रही। फिर परिवार के वापस आने पर पूरी बात बताई। बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव पिपिरया मंडन का निवासी रामू उनके गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में लबे समय से रह रहा है। सत्रह मार्च को वह पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उनकी दो नााबलिग बेटी थीं। देर रात करीब पौने बारह बजे आरोपी रामू उनके घर में घुस गया और छोटी बेटी को बुरी नियत से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। वहीं उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और फिर एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
वहीं युवक विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहा। जब शोहदे के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची तो दूसरे दिन परिजन के रिश्तेदारी से वापस आने पर पीड़िता ने पूरी बात बताई। पुलिस ने परिजन से मिली तहरीर पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और धमकाने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: पूजा करने जा रहे परिवार पर हमला, युवक पर चाकू से किया वार
