बहराइच: भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए प्रज्ञा त्रिपाठी को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। सियासी दलों ने इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं, जिसके लिए 15 मार्च से ही नामांकन शुरू हो गया था। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने …

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। सियासी दलों ने इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं, जिसके लिए 15 मार्च से ही नामांकन शुरू हो गया था। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भी 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, भाजपा ने महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है।

जिले में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से उम्मीदवारों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा हुई। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर डॉक्टर प्रज्ञा के समर्थकों में हर्ष है। वहीं अन्य कतार में लगे लोगों को मायूसी हाथ लगी है।

पढ़ें- Russia-Ukraine war : सेना की प्रशंसा में रूसी राष्ट्रपति ने की विशाल रैली, जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने का किया आग्रह

संबंधित समाचार