Shehnaaz Gill Photos: पंजाब की कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फोटोशूट के लिए कराया मेकओवर
मुंबई। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अब शहनाज गिल ने अपने नए फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अवतार में लाखों दिल जीत रही हैं। उनकी …
मुंबई। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। अब शहनाज गिल ने अपने नए फोटोशूट की झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अवतार में लाखों दिल जीत रही हैं। उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

शहनाज गिल ने फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी से फोटोशूट कराया है। इस शूट की खास बात ये है कि शहनाज को पहचानने के लिए इसमें काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि शाहनाज ने इस फोटोशूट के लिए ऐसा मेकओवर कराया है जिसमें वो पहचान में ही नहीं आ रही हैं।

पर्पल कलर की पैंट और व्हाइट कलर की शर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उन्होंने आउटफिट के मैचिंग की जैकेट भी कैरी की है।

हर तस्वीर में शहनाज एक से बढ़कर एक पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से फैंस अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

