लखनऊ: नशे व तेज रफ्तार ने कई परिवारों की होली कर दी बेरंग, 200 लोग पहुंचे अस्पताल, 5 ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली के पर्व पर होने वाले हुड़दंग के चलते राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 200 लोग घायल अवस्था मे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 2 ऐसे लोग थे, जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा …

लखनऊ। होली के पर्व पर होने वाले हुड़दंग के चलते राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में करीब 200 लोग घायल अवस्था मे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 2 ऐसे लोग थे, जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इसके अलावा उन्नाव जिले के एक युवक की मलिहाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। घायल अवस्था में जितने लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे हैं, उनमें से ज्यादातर के हाथ, पैर व सिर में चोट लगने की बात बताई जा रही है।

दर्जनों मरीजों का इलाज विभिन्न सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। नशे व तेज रफ्तार ने कई परिवारों की होली बेरंग कर दी है। नशे की हालत में गाड़ी चला रहे लोगों ने अपनी तो होली बेरंग की ही,साथ ही उन्होंने कई लोगों को अपना शिकार भी बना लिया।

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में आम दिनों की अपेक्षा होली के दिन 185 मरीज इलाज के लिए पहुंचे,जिनमें से 50 ऐसे मरीज थे, जो घायल अवस्था में इलाज के लिए पहुंचे थे। वही ट्रामा पहुंचे मरीजों में से  करीब 86 मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। यहां पर 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 मरीजों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में 200 से अधिक मरीज होली के दिन इलाज के लिए पहुंचे थे,जिसमें से 53 मरीज घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे। सिविल अस्पताल में 400 से ज्यादा मरीज विभिन्न बीमारियों के चलते 24 घंटे में इलाज के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 30 मरीजों का घायल अवस्था में इलाज के लिए आना बताया जा रहा है।

वही  पांच मरीज आंखों में जलन की समस्या लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा लोक बंधु अस्पताल में 50 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 10 मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होने के चलते इलाज कराने आये थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: एलयू के अभ्यर्थियों को विवरण जमा करने का कल है अंतिम दिन, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार