हरदोई: कपड़ा व्यवसायी को युवक ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरे में कैद हुई गुंडई
हरदोई। सरकार गुंडागर्दी का जड़ से खत्म करने का लाख दावा करें। लेकिन ज़मीनी तौर पर ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है। शहर में दिखाई दी गुंडागर्दी ने लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ा कर रख दी। एक कपड़ा व्यवसायी को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इतना ही नहीं बचाने पहुंचे उसके बेटे …
हरदोई। सरकार गुंडागर्दी का जड़ से खत्म करने का लाख दावा करें। लेकिन ज़मीनी तौर पर ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है। शहर में दिखाई दी गुंडागर्दी ने लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ा कर रख दी। एक कपड़ा व्यवसायी को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इतना ही नहीं बचाने पहुंचे उसके बेटे का सिर फोड़ दिया गया। सारी गुंडई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
बताते है कि कोतवाली शहर इलाके के सदर चौकी से कुछ ही दूरी पर सदर बाजार में शुक्ला वस्त्रालय की दुकान है। दुकान के लगे ताले पर अर्पित गुप्ता पुत्र राम नरायण गुप्ता पेशाब करने लगा। उसे ऐसा करने से मना किया गया। इसी से तिलमिलाए अर्पित गुप्ता ने शुक्ला वस्त्रालय के मालिक अखिलेश्वर शरण शुक्ला व उनके पुत्र अजितेश्वर शुक्ला को गाली गलौज करते हुए उन्हें पीटने लगा।
कुछ ही देर बाद अर्पित गुप्ता के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट शुरू कर दी।शुक्ला वस्त्रालय के मालिक अखिलेश्वर शरण शुक्ला और उसके पुत्र अजितेश्वर शुक्ला को पिटाई करते हुए उन्हें लात घूंसों से भी बुरी तरह पीटा। इस हमले में कपड़ा व्यवसायी के पुत्र अजितेश्वर शुक्ला का सिर फट गया। जिसका इलाज चल रहा है।
बीच सड़क पर की गई गुंडागर्दी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अखिलेश्वर शरण शुक्ला शहर के जाने-माने कपड़ा व्यवसायी है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि जब इतने नामी व्यवसायी के साथ इस तरह खुलेआम गुंडई की गई,तो छोटे दुकानदार कितने सुरक्षित हैं। खास बात यह है कि जहां पर इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी की गई, वहां से कुछ ही दूरी पर सदर पुलिस चौकी हैं। इस तरह लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ाई गई लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: तालाब में उतराता मिला घर से गायब ग्रामीण का शव, परिजनों में मचा कोहराम
