कानपुर: इंजीनियर समेत चार की गंगा में डूबकर हुई मौत, तीन लापता
कानपुर। होली खेलने के बाद गंगा में रंग धोने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर नहा रहे 11 लोगों में 30 वर्षीय इंजीनियर समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अभी लापता हैं। पांच लोगों को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। नहाने के दौरान डूबे तीन लोगों की तलाश में स्थानीय …
कानपुर। होली खेलने के बाद गंगा में रंग धोने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर नहा रहे 11 लोगों में 30 वर्षीय इंजीनियर समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अभी लापता हैं। पांच लोगों को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। नहाने के दौरान डूबे तीन लोगों की तलाश में स्थानीय पुलिस पीएसी के गोताखोरों के साथ जुटी हुई है।
पहली घटना महाराजपुर विस क्षेत्र के नागापुर गांव की है। यहां एक ही परिवार के चार किशोर व दो युवक गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगे। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया। 11 साल की कुमकुम, 13 साल के अरविंद और 12 साल के शिवम को बचा लिया।13 वर्षीय साक्षी का शव शनिवार शाम को मिल गया।
22 वर्षीय श्याम सुंदर, 27 वर्षीय दिनेश का पता नहीं चला। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि महाराजपुर पुलिस और पीएसी के गोताखोर तीनों की तलाश कर रहे हैं। दूसरी घटना में नौबस्ता निवासी 30 वर्षीय इंजीनियर सुमित तिवारी की बिठूर में गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। साथ डूब रहे पनकी निवासी उनके दोस्त विश्वास और अर्जुन को नाविकों ने बचा लिया।
तीसरी घटना मेहरबान सिंह का पुरवा क्षेत्र में एकता पार्क के सामने की है। होली खेलने के बाद नहाते समय बर्रा निवासी शैलेंद्र (38) डूब गए थे। शनिवार को उनका शव मिला।
नियंता को बचाने में ओम की मौत
पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पनकी रतनपुर निवासी ओम सिंह (17) दोस्त नियंता (17) के साथ शुक्रवार दोपहर होली खेलने के बाद पनकी नहर में नहा रहे थे। नियंता डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए ओम ने नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों डूब गए। गोताखोरों ने शनिवार को ओम का शव नहर से निकाल लिया, लेकिन, नियंता का पता नहीं चला।
