बहराइच: दो बाइकों में हुई भिड़ंत, पिता और बेटी समेत तीन लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मरौचा-बौंडी मार्ग पर बौंडी थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव के निकट दो बाइक पर सवार लोगों में भिंड़त हो गई। जिसमें बाइक चला रहे अधेड़ को गंभीर चोट पहुंची। जबकि अन्य को मामूली पहुंची। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बौंडी थाना क्षेत्र रामगढी पट्टी गांव निवासी हरिवंश पाठक (50) …

बहराइच। मरौचा-बौंडी मार्ग पर बौंडी थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव के निकट दो बाइक पर सवार लोगों में भिंड़त हो गई। जिसमें बाइक चला रहे अधेड़ को गंभीर चोट पहुंची। जबकि अन्य को मामूली पहुंची। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

बौंडी थाना क्षेत्र रामगढी पट्टी गांव निवासी हरिवंश पाठक (50) पुत्र राजबहादुर पाठक बाइक से अपनी बेटी व दामाद को उनके घर कोतवाली देहात के गनियापुर छोड़ने जा रहे थे। बाइक पर बीच में हरिवंश पाठक के दामाद राजू और पीछे राज बहादुर की बेटी शांति देवी बैठी हुई थी।

खैरा बाजार से नौशहरा की ओर आ रहे बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। जिससे ट्रिपलिंग कर रहे अधेड समेत दोनों बाइक सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक कौडहा गांव निवासी राहुल (20) पुत्र केशव राम खैरा बाजार के निकट तिवारी पुरवा गांव स्थित अपनी बुआ को छोड़ने के लिए गया हुआ था।

घर वापस लौटते समय नौशहरा गांव के निकट दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे हरिवंश पाठक के पैर में गंभीर चोट पहुंची है जबकि अन्य को मामूली चोट पहुंची हैं सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: घरेलू गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी वैन, लाखों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार