पीलीभीत: 24 घन्टे में फंदे पर लटके मिले दो युवकों के शव
पीलीभीत, अमृत विचार। होली के मौके पर बरखेड़ा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो युवाओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। एक का शव जंगल मे पेड़ पर जबकि दूसरे का अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर …
पीलीभीत, अमृत विचार। होली के मौके पर बरखेड़ा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो युवाओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। एक का शव जंगल मे पेड़ पर जबकि दूसरे का अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा ब्रह्मस्वरूप बीती शाम को घर से निकला था।
इसके बाद से वापस नहीं आया। शनिवार देर शाम उसका शव गांव के बाहर जंगल में जलेबी के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। तलाश करते हुए पहुँचे दूसरे बेटे रोहित ने शव लटका देखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जानकारी जुटाई।
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कारण को लेकर कोई कुछ बता नहीं सका। वहीं एक दिन पहले मचवाखेड़ा गांव निवासी प्रदीप पुत्र जैतराम ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात को उसका बेटा प्रदीप छत पर बने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार सुबह जब बेटे को आवाज दी तो कोई जबाव नहीं आया।
इसके बाद भीतर कमरे में गए तो प्रदीप का शव कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुँची और जानकारी जुटाई। फिर थाना पुलिस भी पहुँच गई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि अलग अलग गांव में दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले थे। छानबीन की जा रही है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें-
