धर्मेंद्र ने दिखाई अपनी पहली कार की झलक, पहाड़ों पर फर्राटे से किया ड्राइव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी पहली कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फर्राटे से कार दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी पहली कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फर्राटे से कार दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में कार पहाड़ों के बीच बनी हुई एक कच्ची सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है, जिसे धर्मेंद्र ड्राइव कर रहे हैं। यह उनकी पुरानी फिएट कार है, जिसे उन्होंने 1960 में खरीदा था। वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है, ‘यह मेरा सबसे प्यारा, मेरा पहला फिएट है। मैंने इसे 1960 में खरीदा था। आज मैंने इसे पहाड़ी के ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलाया। हैप्पी होली। लव यू ऑल।’

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी की भी अहम भूमिका हैं।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: लुटेरे पर भारी पड़े पुलिसकर्मी, चोटिल सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा

संबंधित समाचार