वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर के रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में ले कर मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है। दरअसल, वाराणसी …

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्तापुर के रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में ले कर मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

दरअसल, वाराणसी के मिर्जामुराद के चित्तापुर रेलवे ट्रैक पर युवक युवती का क्षतविक्षित शव रेलवे ट्रैक पर मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आस पास लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक और युवती प्रेमी प्रेमिका हैं। परिवार द्वारा शादी नहीं किए जाने से नाराज हो कर दोनों ने ट्रैन के सामने कूद कर जान दे दी होगी।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि, सुबह युवक युवती के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को मिली। युवक युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना वाराणसी के आस पास थानों को भी दी गई है। युवक युवती की उम्र 19 से 20 साल के आस पास है। फिलहाल, दोनों के शव की पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-विधान परिषद चुनाव : सांगठनिक पूंजी से सतपाल सैनी हो गए असरदार, मुरादाबाद-बिजनौर क्षेत्र से 22 लोगों ने खरीदे हैं नामांकन पत्र

संबंधित समाचार