प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के टॉयलेट में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को झांसा देकर एक युवक ने उसके …

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के टॉयलेट में एक महिला से कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार कर दिया।

हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि, ‘नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।’

यह भी पढ़ें:-Russia-Ukraine War : यूक्रेन में बजा खतरे का सायरन, जेलेंस्की ने मारियुपोल की घेराबंदी को बताया रूस का ‘आतंक’

संबंधित समाचार