Yogi Sarkar 2.0: ‘शपथ ग्रहण’ समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना, प्रशासन ने की पूरी तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन की तैयारी अंतिम पड़ाव में है। 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर करीब 2 …

लखनऊ। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन की तैयारी अंतिम पड़ाव में है। 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है।

प्रदानमंत्री मोदी समेत यह दिग्गज होंगे शामिल

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण बैठाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा केंद्रीय कैबिनेट से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

नई कैबिनेट को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक हुआ विचार-विमर्श

प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक खूब विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई है। योगी सरकार के कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाने वाले दिग्गजों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल का नाम शामिल है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस भव्य एवं दिव्य शपथ ग्रहण समारोह को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण कराने की प्लानिंग की जा रही है। यूपी के सभी सांसद और विधायक समेत विभिन्न प्रदेशों के स्टार प्रचारकों को भी इस कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के भी बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण में बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Summer Fashion Tips: गर्मियों में ट्राई करें यह Trending Tops, दिखें स्टाइलिश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज