मालदीव में ‘Sports Icon’ के सम्मान से नवाजे गए सुरेश रैना, कई दिग्गजों को पछाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव सरकार ने मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रैना को 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नामांकित किया गया था, जिनमें पूर्व रियल मैड्रिड और ब्राजील के फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस, जमैका के धावक असफा पॉवेल, …

नई दिल्ली।  भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव सरकार ने मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रैना को 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नामांकित किया गया था, जिनमें पूर्व रियल मैड्रिड और ब्राजील के फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस, जमैका के धावक असफा पॉवेल, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान सनथ जयसूर्या और डच फुटबॉल के दिग्गज एडगर डेविड्स शामिल हैं।

आपको बता दें कि  सुरेश रैना को शनिवार को यह अवॉर्ड दिया गया, इस दौरान बांग्लादेश, सऊदी अरब, मालदीव के कई मंत्री, अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। इवेंट की अगुवाई मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह द्वारा की गई। सुरेश रैना को इस बार आईपीएल में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। सुरेश रैना का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई थी।

सुरेश रैना अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं, उन्हें टीम का चिन्ना थाला भी कहा जाता है। हालांकि, सुरेश रैना और चेन्नई सुपर किंग्स का साथ अब खत्म हुआ। सीएसके ने सुरेश रैना के लिए स्पेशल वीडियो भी ट्वीट किया था।  अगर सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बात करें तो वह 2011 वर्ल्डकप विजेता टीम का हिस्सा था. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर उन्होंने चार आईपीएल ट्रॉफी भी जीती हैं। सुरेश रैना के नाम आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें : ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन से रचाई शादी, 2017 से कर रहे थे डेट

 

संबंधित समाचार