मुरादाबाद : सामने कुत्ता आ जाने पर बाइक फिसली, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार की बीती देर रात अचानक कुत्ता आने से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी जुनैद मलिक …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार की बीती देर रात अचानक कुत्ता आने से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी जुनैद मलिक पुत्र सलीम वैल्डिंग का काम करता था। बताया गया कि बीते शनिवार को जुनैद अपने दोस्त जीशान व समीर के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर गए थे। बीती देर रात लगभग एक बजे तीनों दोस्त रामपुर से वापस घर लौट रहे थे। जब यह लोग शहर के डबल फाटक के पास पहुंचे तो अचानक इनकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया। जिसके कारण अचानक बाइक फिसल गई।

हादसे में बाइक सवार जुनैद, जीशान व समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गैस रिसाव से धधकी आग, युवक झुलसा, शब-ए-बारात का हलवा-पराठा पकाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार