रायबरेली: धारदार हथियार से गला रेतकर पुजारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हनुमान मंदिर के बाहर सो रहे पुजारी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के गाट उतार दिया। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव की है। जहां गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर …

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हनुमान मंदिर के बाहर सो रहे पुजारी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के गाट उतार दिया। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव की है। जहां गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर स्थित है। जिसकी देखरेख 65 वर्षीय सत्रोहन पाल करते थे। सत्रोहन पाल लगभग 10 वर्षों से इस हनुमान मंदिर की देख-रेख करते थे और वहां पूजा पाठ किया करते थे।

रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जब पुजारी का पोता मयंक रोज की तरह उन्हें चाय के लिए बुलाने गया तो देखा कि वह लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े हुए थे। घटना की खबर फैलते ही गांव में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुजारी के शरीर में धारदार हथियार के निशान हैं। कहा जा रहा है कि कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या की गई है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

10 सालों से मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्ष पूर्व पुजारी की पत्नी के मृत्यु हो जाने के बाद लगभग 10 साल से वह मंदिर में ही रहकर पूजा पाठ कर रहे थे। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। वर्तमान में पुजारी अपने इकलौते बेटे बहादुर के घर ही भोजन इत्यादि करते थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का पुतिन पर बड़ा वार, रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को किया निलंबित

संबंधित समाचार