मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने मातहतों संग खेली कीचड़ और गुलाल की होली, डीजे की धुन पर खूब थिरके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सौरभ सिंह,अमृत विचार। पुलिसवालों की होली देखकर शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाए, ना कोई अफसर और ना कोई मातहत, कोई सीनियर जूनियर भी नहीं, केवल और केवल हुरियारे, जी हां पुलिस लाइन में आयोजित पुलिसकर्मियों की होली का यही दृष्य था। डीजे बज रहा था, खुद कप्तान बबलू कुमार फगुआ गा रहे थे। इतने …

सौरभ सिंह,अमृत विचार। पुलिसवालों की होली देखकर शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाए, ना कोई अफसर और ना कोई मातहत, कोई सीनियर जूनियर भी नहीं, केवल और केवल हुरियारे, जी हां पुलिस लाइन में आयोजित पुलिसकर्मियों की होली का यही दृष्य था। डीजे बज रहा था, खुद कप्तान बबलू कुमार फगुआ गा रहे थे। इतने में एक कांस्टेबल ने उन्हें उठाया और पास में ही कीचड़ के तालाब में उनका गोता लगा दिया। कुछ इसी प्रकार से जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पीछे-पीछे कुछ सीओ और प्रशासनिक अधिकारियों को भी पुलिसकर्मियों ने कीचड़ के तालाब में पहुंचा दिया। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने इन अफसरों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

आम आदमी की होली संपन्न होने के बाद रविवार को पुलिस ने होली खेली। सुबह नौ बजे से ही पुलिसकर्मी एसएसपी निवास पर होली की बधाई देने पहुंचने लगे। वहां खूब रंग गुलाल की होली खेली गई। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे एसएसपी, एसपीआरए, एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां भी थोड़ी देर तक तो रंग गुलाल की होली हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में पुलिसकर्मी सीनियर जूनियर या अफसर मातहत भूल गए और पूरे रंग में मिट्टी और कीचड़ की होली शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस लाइन के मैदान में पहले से ही एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था। इसमें पुलिसकर्मी एक एक कर अपने अफसरों या सहकर्मी पुलिसकर्मियों को उठाकर फेंकते जा रहे थे।  वहीं एक बार कीचड़ में उतरने के बाद एसएसपी बबलू कुमार वहीं बैठे बैठे फगुआ गाने लगे।

थाने और चौकियों में भी हुआ आयोजन
सिर्फ पुलिस लाइंस ही नहीं, जिले के सभी थाने और चौकियों में होली का उत्सव आयोजित किया गया। हालांकि यहां गड्ढा तो नहीं खोदा गया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को इस कदर रंग और कीचड़ से सराबोर किया था कि एक दूसरे को पहचानना मुश्किल था। इसी में कुछ सामान्य लोग भी पहुंचे, उन्हें भी पुलिसकर्मियों ने खूब कीचड़ और गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।

फायर ब्रिगेड से हुई पानी की बौछार
एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देते पुलिस वालों के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार करवाई गई। सुबह से शुरू हुई होली की मस्ती दोपहर तक भी कम नहीं हुई थी। अधिकारियों पर भी होली का खुमार देखने को मिला। गड्‌ढे में मिट्‌टी व कीचड़ से सने होने के बावजूद जिलाधिकारी व एसएसपी थिरकते दिखे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : उफ! सताने लगी गर्मी, 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात