रायबरेली: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मामूली विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भदोखर थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा मजरे झकरासी निवासी वितेंद्र कुमार अपनी बहन के साथ रिस्तेदारी जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों से मामूली विवाद के बाद उनको ट्रैक्टर से कुचलकर …

रायबरेली। मामूली विवाद में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भदोखर थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा मजरे झकरासी निवासी वितेंद्र कुमार अपनी बहन के साथ रिस्तेदारी जा रहे थे।

रास्ते में कुछ लोगों से मामूली विवाद के बाद उनको ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया था। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक कुमार, भास्कर और बुदुन के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव झींगी का पुरवा मजरे रूस्तमपुर निवासी बुदून को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें; रायबरेली: चोरों ने की मोबाइल समेत हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार